देशभर में फिटजी के कई सेंटर अचानक हुए बंद, पुलिस तक पहुंचा मामला
दिल्ली, नोएडा और पटना जैसे शहरों में फिटजी कोचिंग इंस्टीट्यूट के 8 सेंटर हाल ही में अचानक बंद हो गए जिसको लेकर अभिभावकों ने पुलिस से संपर्क किया है। फिटजी के कई शिक्षक वेतन न मिलने पर नौकरी छोड़ चुके हैं। एक छात्र के अभिभावक ने कहा, "मैंने ₹6 लाख फीस भरी...उन्होंने पैसे लेकर कहा था कि कक्षाएं चलती रहेंगी।"