inshorts

देशभर में होली की धूम, CM योगी ने गोरखपुर में खेला रंग; लोगों को दी बधाई

होली के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ होली खेली जिसकी तस्वीरें सामने आईं हैं। उन्होंने कहा, "होली का एक ही संदेश है कि एकता से देश अखंड रहेगा। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना पूरी होगी।" इस दौरान लोगों ने फाग गीत भी गाया।