दोषी ठहराए जाने के बाद फूट-फूटकर रोए मुस्कान और साहिल, रात में दोनों ने नहीं खाया खाना
मेरठ (यूपी) ज़िला कोर्ट द्वारा बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिए जाने के बाद दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से रोते हुए बाहर निकले थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों ने रात में खाना नहीं खाया। साहिल ने दूसरे कैदियों से बात करना बंद कर दिया है।