inshorts

दृष्टिबाधित नाबालिग लड़की से रेप के दोषी को दिल्ली के कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सज़ा

दिल्ली की एक अदालत ने 2018 में 15-वर्षीय दृष्टिबाधित लड़की का अपहरण-रेप करने वाले व्यक्ति को 20 साल जेल की सज़ा सुनाई है। दोषी को नाबालिग से रेप के लिए 20 साल और अपहरण के लिए 10 साल की सज़ा सुनाई गई, जो साथ-साथ चलेंगीं। कोर्ट ने कहा कि दोषी की गरीबी के कारण नरम रुख नहीं अपनाया जा सकता।