दोस्तों संग पार्टी कर लंदन जाने वाले थे AC ब्लास्ट में जान गंवाने वाले रिटायर्ड IAS अफसर
दिल्ली में एसी ब्लास्ट होने के चलते जान गंवाने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी धनेंद्र कुमार 6 जून को अपने 80वें जन्मदिन से पहले शनिवार को जिमखाना क्लब में अपने दोस्तों-परिवार संग प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन करने वाले थे। उनके बेटे गौरव लंदन में रहकर व्यवसाय करते हैं और माता-पिता को लंदन लेकर जाने के लिए कुछ दिनों पहले ही दिल्ली आए थे।