दोस्त का पता नहीं बताने पर दिल्ली में 6 नाबालिगों ने 16 बार चाकू मारकर की युवक की हत्या

बवाना (दिल्ली) में 6 नाबालिगों ने एक 22-वर्षीय युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी रंजिश के कारण एक लड़के की तलाश कर रहे थे और युवक से उसका पता पूछ रहे थे। बकौल पुलिस, युवक द्वारा जानकारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसे कम-से-कम 16 बार चाकू मारा।

Load More