मेरठ (यूपी) में एक युवक को दोस्तों ने शराब पीने के बहाने बुलाकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और शव गंगनहर में फेंक दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोस्त की बहन से प्रेम-संबंध होने के चलते उसकी हत्या की गई। अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है और पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 4 आरोपियों को पकड़ा है।