दोस्त को शादी का गिफ्ट देने के बाद आंध्र में कार्डियक अरेस्ट से शख्स की हुई मौत

कुरनूल (आंध्र प्रदेश) में दोस्त की शादी में शामिल हुए एमेज़ॉन के कर्मचारी की कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। कर्मचारी गिफ्ट सौंपने के बाद अन्य दोस्तों संग स्टेज पर था और इसी दौरान वह लड़खड़ाने लगा। कर्मचारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना का वीडियो सामने आया है।