दिसंबर 2025 में ऑटो कंपनियों की कैसी रही सेल्स? मारुति, टाटा, महिंद्रा ने जारी किए आंकड़ें
दिसंबर 2025 में ऑटो सेक्टर में मज़बूत मांग देखने को मिली। मारुति सुज़ुकी की बिक्री दिसंबर में सालाना आधार पर 22% बढ़कर 2.18 लाख यूनिट्स रही। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल ऑटो सेल 25% बढ़कर 86,090 यूनिट्स दर्ज की गई जबकि घरेलू बाज़ार में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 14% की बढ़त के साथ 50,046 यूनिट्स रही।