दिसंबर तिमाही में ओयो का मुनाफा 6 गुना बढ़ा, रेवेन्यू में 31% का उछाल

ओयो का अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में शुद्ध लाभ 6 गुना से ज़्यादा बढ़कर ₹166 करोड़ का हो गया जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹25 करोड़ था। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर-दिसंबर 2024 ​तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर लगभग 31% बढ़कर ₹1,695 करोड़ हो गया जबकि एक साल पहले यह ₹1,296 करोड़ था।