दिसंबर तिमाही में टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज़ के मुनाफे में क्यों आई 96% की बड़ी गिरावट?
टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज़ का दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में मुनाफा सालाना आधार पर 96% घटकर ₹6.64 करोड़ रह गया है। इसकी वजह नए लेबर कोड्स के तहत वेतन में बदलाव से जुड़ा ₹114 करोड़ का ग्रेच्युटी प्रावधान रहा जिसे कंपनी ने एकमुश्त खर्च के रूप में बुक किया। हालांकि, तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 1,365.73 करोड़ रहा।