दिसंबर तिमाही में दोगुने से अधिक बढ़ा PNB का मुनाफा

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दोगुने से अधिक बढ़कर ₹4,508 करोड़ हो गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹2,223 करोड़ था। पीएनबी ने बताया है कि दिसंबर तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर ₹34,752 करोड़ हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹29,962 करोड़ थी।