वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में नेस्ले इंडिया ने सालाना आधार पर 5% शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। इस दौरान शुद्ध मुनाफा ₹688 करोड़ रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹655 करोड़ था। कंपनी ने ₹14.25/शेयर का लाभांश देने का भी एलान किया है। इससे पहले कंपनी ने अगस्त 2024 में ₹2.75 का डिविडेंड दिया था।