4 दिसंबर को RBI की मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट बढ़ने की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के मुताबिक, खाद्य और कोर महंगाई बढ़ने तथा मज़बूत GDP ग्रोथ के चलते रेपो रेट में 0.50% की बढ़ोतरी हो सकती है जिससे यह 6% पर पहुंच जाएगा। इससे कर्ज महंगा होने के साथ आपकी EMI भी बढ़ सकती है।