रिटेल इन्फ्लेशन बढ़ने के बाद एक्सपर्ट्स ने रेपो रेट को लेकर क्या किया दावा?

अक्टूबर में रिटेल इन्फ्लेशन बढ़कर 6.09% पर पहुंचने के बाद एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि महंगाई को काबू करने के लिए आरबीआई 2-4 दिसंबर को होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट 0.25%-0.50% तक बढ़ा सकता है। इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे और फ्लोटिंग रेट वाले कर्जदारों की EMI भी बढ़ेगी।