असोसिएशन ऑफ म्यूच्यूअल फंड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर-2025 में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 6% घटकर ₹28,054 करोड़ रह गया जो नवंबर में ₹29,911 करोड़ था। हालांकि, मामूली गिरावट के बावजूद इक्विटी स्कीम्स में निवेशकों की भागीदारी बनी रही। इस दौरान SIP निवेश रिकॉर्ड स्तर पर ₹31,001 करोड़ पहुंच गया जो निवेशकों के भरोसे को दिखाता है।