दिसंबर में बचत ही बचत, कम हो जाएगा इंटरेस्ट रेट; अमेरिकी फर्म ने की बड़ी भविष्यवाणी

अमेरिकी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने अनुमान लगाया है कि दिसंबर में आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है। फर्म ने रिपोर्ट में कहा कि कन्ज़्यूमर प्राइस इंडेक्स में नरमी व कच्चे तेल और खाने-पीने की चीज़ों के सस्ते होने से आरबीआई यह कटौती कर सकता है। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, कटौती से परिवारों को ऋण पर राहत मिलेगी।