दिसंबर में भारत का व्यापार घाटा घटकर $21.94 बिलियन हुआ
बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में निर्यात में वृद्धि और आयात में गिरावट के कारण भारत का व्यापार घाटा नवंबर 2024 में $32.84 बिलियन के मुकाबले दिसंबर 2024 में घटकर $21.94 बिलियन रह गया। हालांकि, पिछले माह के मुकाबले दिसंबर में निर्यात में वृद्धि हुई लेकिन सालाना आधार पर यह लगभग 1% घटकर $38.39 अरब हो गया।