इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20I से पहले शुक्रवार को चेन्नई में ट्रेनिंग सेशन में कैच प्रैक्टिस के दौरान भारत के ओपनर अभिषेक शर्मा का टखना मुड़ गया। मैदान से पवेलियन लौटते समय अभिषेक को थोड़ा लंगड़ाते हुए देखा गया और उन्होंने नेट पर बल्लेबाज़ी भी नहीं की। पहले टी20I में अभिषेक ने 79 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।