दूसरे देशों की तुलना में हर हफ्ते कितने घंटे काम करते हैं भारतीय?
यूएन की एजेंसी इंटरनैशनल लेबर ऑर्गेनाइज़ेशन के मुताबिक, भारतीय हर हफ्ते औसतन 46.7 घंटे काम करते हैं। अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान में लोग हर हफ्ते क्रमश: 38 घंटे, 46.1 घंटे, 34.2 घंटे और 36.6 घंटे काम करते हैं। पाकिस्तान में 46.6 घंटे, यूके व फ्रांस में 35.9-35.9 घंटे, ब्राज़ील में 39 और कनाडा में 32.1 घंटे काम करते हैं।