भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं और उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित और रितिका की बेटी समायरा का जन्म 30 दिसंबर 2018 को हुआ था। अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर रोहित टीम के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना नहीं हुए थे।