पदम कॉटन ने अपने शेयरधारकों के लिए 2:3 के अनुपात में बोनस जारी करने का एलान किया है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 मार्च तय की गई है। कंपनी ने इससे पहले जनवरी में अपने शेयरधारकों के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस की घोषणा की थी। शुक्रवार को कंपनी के शेयर ₹156.70 पर बंद हुए थे।