हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में अपनी दोस्त अमरीन कौर से शादी कर ली और नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें सामने आई हैं। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुकीं अमरीन पंजाब यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। विक्रमादित्य की पहली शादी उदयपुर के मेवात वंश की राजकुमारी सुदर्शना चुंडावत से हुई थी।