दूसरे विश्व युद्ध के दौरान लोगों को बमबारी से बचाने के लिए लंदन (यूके) में बनाई गईं सीक्रेट सुरंगों को अब प्रमुख पर्यटक स्थल में बदला जाएगा। होलबोर्न के नीचे बनीं ये सुरंगें 1.6 किलोमीटर लंबी हैं और इन्हें 1940 में हाथ से खोदा गया था। सुरंगों को 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत तक खोला जा सकता है।