इंग्लैंड के खिलाफ 9 फरवरी को कटक (ओडिशा) में होने वाले दूसरे वनडे से पहले भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। तीनों खिलाड़ियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लिया। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने कहा, "दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।"