inshorts

दूसरे समुदाय को गरबा पंडाल में आने से रोकने के लिए गोमूत्र का करें छिड़काव: धीरेंद्र शास्त्री

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा महोत्सव को लेकर आयोजकों से कहा है कि गरबा पंडाल के गेट पर गोमूत्र रखें और अंदर आने वालों पर इसका छिड़काव करें ताकि दूसरे धर्म के लोग प्रवेश न कर सकें। शास्त्री ने इसे लव जिहाद रोकने का उपाय बताया है। वहीं शास्त्री का यह बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल है।