देहरादून ISBT में रोडवेज़ बस के अंदर 16 वर्षीय लड़की का हुआ गैंगरेप
उत्तराखंड के देहरादून आईएसबीटी परिसर में खड़ी रोडवेज़ बस के अंदर एक 16 वर्षीय लड़की का गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि पीड़िता 13 अगस्त की शाम आईएसबीटी के बाहर बदहवास मिली थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, "मुकदमा दर्ज किया गया है...कई टीमें जांच में लगी हैं।"