देहरादून (उत्तराखंड) में ओएनजीसी चौक के पास सोमवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक से टकराकर इनोवा कार चकनाचूर हो गई। हादसे में कार सवार 3 लड़कियों व 3 लड़कों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, कार सवार सभी लड़के-लड़कियां रात को घूमने निकले थे व सभी की उम्र 25-वर्ष से कम थी।