देहरादून में नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में महिला को मिला हिडन कैमरा
देहरादून (उत्तराखंड) में एक नामी रेस्टोरेंट के वॉशरूम में एक महिला को हिडन कैमरा मिला है। शहर स्थित आनंदम रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी को फोन से वॉशरूम में गुप्त रूप से महिलाओं के वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने फोन को छत में छिपाया था। डिवाइस को अब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेज दिया गया है।