देहरादून में कुठाल गेट स्थित ‘जंगल-मंगल’ संपत्ति पर मंगलवार सुबह करीब 50 लोगों ने जबरन घुसकर उत्पात मचाया। भीड़ ने 87 वर्षीय पद्मश्री डॉ योगी ऐरन को जान से मारने की धमकी भी दी है। ऐरन ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दोनों पक्षों से ज़मीन के दस्तावेज़ तलब किए हैं।