दंपति ने मुंबई में नाबालिग बेटी से यौन उत्पीड़न के शक पर 70 वर्षीय घरेलू सहायक की हत्या की
पुलिस के अनुसार, मुंबई में एक दंपति ने अपनी नाबालिग बेटी से यौन उत्पीड़न के शक पर 70 वर्षीय घरेलू सहायक की पीट-पीटकर हत्या कर दी व लाश को मनखुर्द इलाके में फैंक दिया। बकौल पुलिस, आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि घरेलू सहायक घटना से 8 दिन पहले उनके घर काम पर आया था।