कोलकाता (पश्चिम बंगाल) पुलिस के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना के भांगर में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा के मामले में मंगलवार को 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर अब 17 हो गई है। भांगर में 14 अप्रैल को हिंसा हुई थी।