inshorts

दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कप्तान के रूप में पंत की मैदान पर होगी वापसी, टीम का हुआ एलान

इंग्लैंड दौरे पर चोट के कारण क्रिकेट से दूर हुए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय 2 मैचों के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है। दोनों मैचों में साई सुदर्शन टीम के उपकप्तान होंगे और मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। दूसरे मैच के लिए केएल राहुल को भी शामिल किया गया है।