दक्षिण अफ्रीका ने इतिहास में पहली बार ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को ओडीआई महिला विश्व कप के सेमी-फाइनल में इंग्लैड को 125 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम (पुरुष-महिला) वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी कर 320 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 194 रन ही बनाए।