दक्षिण अमेरिका में आया 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच ड्रेक पैसेज में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में था। हालांकि, पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी लेकिन एक घंटे बाद ही इसे वापस ले लिया गया।