दक्षिण कोरिया में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों को लेकर ट्रंप पर भड़कीं किम जोंग-उन की बहन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने दक्षिण कोरिया में अमेरिकी जंगी जहाज़ों की तैनाती पर नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका ने उनके प्रति शत्रुतापूर्ण और टकराव की मंशा को दिखाया है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी रणनीतिक संसाधनों की तैनाती उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।"