दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कान्ग को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार
दक्षिण कोरिया की 54 वर्षीय लेखिका हान कान्ग को उनके गद्यों (प्रोज़) के लिए साहित्य के क्षेत्र में 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 1993 में उन्होंने एक कोरियाई पब्लिकेशन के साथ कुछ कविताएं लिखकर अपना करियर शुरू किया था। हान कान्ग को पुरस्कार के साथ 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (करीब ₹8.9 करोड़) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।