दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीतने से चूकी भारतीय टीम, 1-2 से हारी

दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन टेस्ट में भारत को 7-विकेट से हराकर टेस्ट सीरीज़ 2-1 से जीत ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की धरती पर पहली बार टेस्ट सीरीज़ जीतने से चूक गई। दक्षिण अफ्रीका ने अबतक 8 टेस्ट सीरीज़ में भारत की मेज़बानी की है जिनमें से उसने 7-बार जीत हासिल की और 1 ड्रॉ रही।