दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज़ जीत के बाद कैसी है डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका?

केनिंग्टन ओवल (लंदन) में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9-विकेट से हराने के साथ ही 3-मैच की टेस्ट सीरीज़ 2-1 से जीत ली। दक्षिण अफ्रीका हार के बावजूद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में 60% अर्जित अंकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि इंग्लैंड 38.6% अर्जित अंकों के साथ सातवें स्थान पर बरकरार है।