भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। विराट कोहली पीठ के ऊपरी हिस्से में चोट के कारण मैच नहीं खेलेंगे और के.एल. राहुल कप्तानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम में सेंचूरियन टेस्ट के बाद टेस्ट से संन्यास ले लेने वाले क्विंटन डीकॉक की जगह काइल वेरेन शामिल हुए हैं।