दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के साथ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान किया है। तीनों सीरीज़ (वनडे, टेस्ट और टी20I) के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा वनडे सीरीज़ से शुरू होगा और इसके बाद टेस्ट व टी20I सीरीज़ खेली जाएगी।