क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने ऐलान किया है कि तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। बोर्ड ने आगे कहा कि 28-वर्षीय पेसर के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को नहीं लिया गया है। 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज़ सेंचूरियन में शुरू होगी।