दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का किया एलान

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टेम्बा बवूमा की कप्तानी वाली टीम में 22-वर्षीय ट्रिस्टन स्टब्स को चुना गया है जो विश्व कप डेब्यू करेंगे। बल्लेबाज़ रासी फन दर दसन चोट के कारण टी20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए हैं।