दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए 3-3 मैच की टी20I और वनडे सीरीज़ के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। आईसीसी टी20 विश्व कप-2022 के लिए चुनी गई टीम ही 28 सितंबर-4 अक्टूबर के बीच होने वाली टी20I सीरीज़ में खेलेगी। 6-11 अक्टूबर के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ के लिए 15-सदस्यीय टीम का एलान हुआ है।