दक्षिण अफ्रीका के डरबन नॉर्थ में दो सिर वाला सांप पकड़ा गया है जिसे सांप को रेस्क्यू करने वाले निक इवांस ने 'बेहद दुर्लभ' बताया है। यह लगभग 30 सेंटीमीटर लंबा था। इवांस ने कहा, "उसे रेंगते हुए देखना काफी दिलचस्प था...कभी-कभी सिर...विपरीत दिशाओं में जाने की कोशिश करते तो कभी वह एक सिर को दूसरे पर टिका देता।"