inshorts

दक्षिण अफ्रीका से 2 फ्लाइट्स में आए 61 लोग एम्सटर्डम में कोविड-19 से पाए गए संक्रमित

नीदरलैंड्स के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से 2 फ्लाइट्स में राजधानी एम्सटर्डम पहुंचे 61 यात्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। उनमें से कोई भी मामला कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन का है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। दोनों फ्लाइट्स से करीब 600 यात्री पहुंचे थे।