दक्षिण अफ्रीका से नीदरलैंड्स पहुंचे 13 यात्री ओमीक्रॉन वैरिएंट से पाए गए संक्रमित
डच अधिकारियों ने बताया है कि शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से ऐम्स्टरडैम पहुंचे 2 फ्लाइट्स में मौजूद 13 यात्री कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों के अनुसार, दोनों फ्लाइट्स के 600 यात्रियों में से 61 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो डी. जोंग ने अधिक मामले सामने नहीं आने की संभावना जताई है।