स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से 21 नवंबर को भारत लौटा चंडीगढ़ का एक 39-वर्षीय शख्स कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है और उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है। बकौल खबर, एयरपोर्ट पर उसकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट कथित रूप से नेगेटिव आई थी। शख्स की पत्नी और घरेलू सहायिका भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।