दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी व दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ ऑनरिक इमरजेंसी के कारण लौटे स्वदेश
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स के तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया इमरजेंसी के कारण शुक्रवार देर रात स्वदेश लौट गए। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट किया, "रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आज खेले जाने वाले मैच में ऑनरिक उपलब्ध नहीं रहेंगे।" दिल्ली कैपिटल्स के ऑल-राउंडर मिचल मार्श पिछले महीने अपनी शादी के लिए एक सप्ताह के लिए स्वदेश (ऑस्ट्रेलिया) लौटे थे।