दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग की पहली नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी कौन हैं?

दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग की पहली नीलामी में ट्रिस्टन स्टब्स सबसे महंगे बिके जिन्हें सनराइज़र्स ईस्टर्न केप ने 9.2 मिलियन रैंड (करीब ₹4.14 करोड़) में खरीदा है। उनके बाद रिली रोसौव रहे जिन्हें प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 6.9 मिलियन रैंड (करीब ₹3.11 करोड़) में खरीदा। मार्को यानसन को सनराइज़र्स ईस्टर्न केप ने 6.1 मिलियन रैंड (करीब ₹2.75 करोड़) में खरीदा है।